दांतन इलाके में ट्रक से 12 गायें बरामद, जांच में जुटी पुलिस
पश्चिम मेदिनीपुर, 06 अक्टूबर (हि. स.)। जिले के दांतन स्थित सोनाकोनिया नाका इलाके में गायों से लदे एक ट्रक को दांतन थाने की पुलिस ने पकड़ा है। मंगलवार सुबह हुई इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, ओडिशा की ओर से एक ट्रक में करीब 12 गायों को लादकर पश्चिम बंगाल में प्रवेश करने का प्रयास किया जा रहा था। सोनाकोनिया नाका के पास पुलिस ने ट्रक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक के अंदर से गायों को बरामद किया गया। प्रशासन की पहल और स्थानीय हिंदू संगठनों के सहयोग से गायों को एक गोशाला में रखने की व्यवस्था की गई है।
पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक और संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। गायों को किस उद्देश्य से और कहां ले जाया जा रहा था, इसकी जांच की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता

