home page

रामनवमी के झंडे को लेकर विवाद, पुलिस-जनता आमने-सामने

 | 
रामनवमी के झंडे को लेकर विवाद, पुलिस-जनता आमने-सामने


जलपाईगुड़ी, 26 मार्च (हि.स.)। जिले के राजगंज के बेलाकोबा इलाके में रामनवमी के झंडे लगाने को लेकर पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच टकराव की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में तनाव फैल गया।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, बेलाकोबा के बटतला मोड़ पर रामनवमी के मौके पर गुरुवार दोपहर झंडा लगाने का काम शुरू किया गया था। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी ने इसे रोकने की कोशिश की, जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया। देखते ही देखते लोगों का गुस्सा बढ़ गया और उन्होंने पुलिसकर्मी को घेरकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति कुछ समय के लिए काफी तनावपूर्ण हो गई। सूचना पाकर बेलाकोबा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। प्रदर्शन का सामना कर रहे पुलिसकर्मी को सुरक्षित वहां से निकाल लिया गया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन घटना को लेकर इलाके में चर्चा और हलचल बनी हुई है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार