सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार की मौत, एक घायल
पूर्व मेदिनीपुर, 25 जुलाई (हि.स.)। पूर्व मेदिनीपुर जिले के कांथी में हुई सड़क दुर्घटना में एक मोटरसाइकिल सवार की मृत्यु हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना शुक्रवार रात्रि दीघा-नंदकुमार राज्य मार्ग पर कांथी के निकट हुई।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मोटरसाइकिल पर दो लोग सवार थे। दुर्घटना के कारण एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। दूसरा सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़ा था। स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल कांथी महकमा अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
सूचना मिलने पर कांथी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के कारण कुछ समय तक दीघा-नंदकुमार राज्य मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। बाद में पुलिस ने स्थिति सामान्य कर यातायात सुचारु कराया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता

