home page

मुख्य चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी की मांग में कांग्रेस का प्रदर्शन

 | 
मुख्य चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी की मांग में कांग्रेस का प्रदर्शन


सिलीगुड़ी, 28 सितंबर (हि. स.)। वोटर सूची संशोधन प्रक्रिया को लेकर दार्जिलिंग जिला कांग्रेस ने सोमवार को सिलीगुड़ी में विरोध प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की है।

प्रदर्शन की शुरुआत सिलीगुड़ी जंक्शन के निकट बाबासाहेब डॉ. बी.आर. आंबेडकर की प्रतिमा के सामने से हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वहां से विरोध मार्च निकाला, जो महकमा शासक (एसडीओ) कार्यालय के सामने पहुंचकर समाप्त हुआ। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के बाहर जाकर प्रदर्शन किया।

कांग्रेस का आरोप है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के नाम पर सत्तारूढ़ पार्टी के प्रभाव में वैध मतदाताओं के नाम वोटर सूची से हटाए जा रहे हैं। पार्टी का कहना है कि इससे आम लोगों के लोकतांत्रिक अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार