नीट पेपर लीक मामले को लेकर सिलीगुड़ी में कांग्रेस का प्रदर्शन
सिलीगुड़ी, 25 जुलाई (हि.स.)। नीट प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता इस मुद्दे पर सरकार के खिलाफ खुलकर आवाज उठा रहे हैं।
इसी कड़ी में शनिवार को सिलीगुड़ी के नक्सलबाड़ी के बिरसा मुंडा कॉलेज में आदिवासी कांग्रेस के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने नीट में कथित भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की।
इस प्रदर्शन में राज्य आदिवासी कांग्रेस की चेयरमैन नवनीता तिर्की, नक्सलबाड़ी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद इमरान समेत अन्य ब्लॉक स्तर के नेता मौजूद रहे।
राज्य आदिवासी कांग्रेस की चेयरमैन नवनीता तिर्कीने कहा कि शिक्षा के नाम पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है और जब तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में वे छात्रों के घर-घर जाकर उनकी समस्याएं सुनेंगे और इस आंदोलन को और व्यापक रूप देंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

