home page

गोघाट के पूर्व कांग्रेस नेता गोपाल मोहन चक्रवर्ती का निधन, राजनीतिक जगत में शोक

 | 
गोघाट के पूर्व कांग्रेस नेता गोपाल मोहन चक्रवर्ती का निधन, राजनीतिक जगत में शोक


हुगली, 03 नवंबर (हि. स.)। गोघाट के पूर्व कांग्रेस नेता गोपाल मोहन चक्रवर्ती का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वह लंबे समय से वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। उनके निधन की खबर से गोघाट के राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई।

मंगलवार को उनके पार्थिव शरीर को कामारपुकुर के लाहाबाजार इलाके में स्थित इंदिरा मूर्ति के पास लाया गया। वहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पार्टी के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गोघाट-दो ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहर चांद अहमद ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हमने एक शिक्षक और अभिभावक को खो दिया है। देश के इस कठिन दौर में अगर उनके जैसे व्यक्ति का साथ मिलता, तो हमारा संगठन और समृद्ध होता।

गोपाल मोहन चक्रवर्ती के निधन से उनके राजनीतिक सहयोगियों, समर्थकों और परिचितों में शोक का माहौल है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय