home page

कांग्रेस से निष्कासित नेता ने थामा तृणमूल का दामन

 | 
कांग्रेस से निष्कासित नेता ने थामा तृणमूल का दामन


मालदा , 29 मार्च (हि. स.)। जिले के चांचल-2 ब्लॉक में कांग्रेस से निष्कासित किए गए मोहम्मद सब्दर अली ने शनिवार रात अब्दुर रहीम बोक्सी के हाथों तृणमूल कांग्रेस का झंडा थाम लिया। कार्यक्रम मालतीपुर के निवर्तमान विधायक के आवास पर आयोजित हुआ, जहां तृणमूल के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

तृणमूल में शामिल होने के बाद सब्दर अली ने कहा कि वह लंबे समय से लोगों के लिए काम कर रहे थे, लेकिन कांग्रेस में रहकर उनके काम में बाधा आ रही थी। ममता बनर्जी के विकास कार्यों से प्रेरित होकर उन्होंने यह फैसला लिया।

करीब एक दशक तक अंचल अध्यक्ष रह चुके सब्दर अली के इस कदम को चांचल-2 इलाके में कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इससे कांग्रेस के वोट बैंक में सेंध लग सकती है।

वहीं अब्दुर रहीम बोक्सी ने कहा कि सब्दर अली जैसे अनुभवी नेता के आने से पार्टी संगठन और मजबूत होगा और आगामी चुनाव में इसका सकारात्मक असर दिखेगा।

दूसरी ओर, चांचल-2 ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सैयद मंजरुल इस्लाम ने इस घटनाक्रम को ज्यादा महत्व नहीं दिया। उन्होंने कहा कि सब्दर अली को पहले ही पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निष्कासित किया जा चुका था और उनके जाने से संगठन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार