home page

माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी का प्रचार तेज, किया जीत का दावा

 | 
माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी का प्रचार तेज, किया जीत का दावा


सिलीगुड़ी, 01 अप्रैल (हि.स.)। माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अमिताभ सरकार ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। बुधवार को बागडोगरा के बिहार मोड़ पर उन्होंने प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सुबह से ही वे इलाके में जनसम्पर्क कर रहे हैं। उन्हें अच्छा समर्थन मिल रहा है।

उन्होंने माना कि मुकाबला कड़ा है, एक ओर तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी शंकर मालाकार और दूसरी ओर भाजपा प्रत्याशी आनंदमय बर्मन मैदान में है।

इसके बावजूद उन्होंने विश्वास जताया कि जनता के उत्साह को देखकर उनकी जीत तय है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद फंड से पैसे मिलने के बावजूद इलाके में विकास कार्य नहीं हुआ है। कांग्रेस प्रत्याशी ने वादा किया कि जीतने पर वे क्षेत्र के विकास के लिए ठोस काम करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार