home page

दो वाहनों के बीच जोरदार टक्कर, तीन घायल

 | 
दो वाहनों के बीच जोरदार टक्कर, तीन घायल


जलपाईगुड़ी, 02 अगस्त (हि. स.)। सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। दशदरगां के पास घोषपाड़ा लालस्कूल इलाके में एक निजी यात्री बस और छोटी यात्री गाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद छोटी गाड़ी सड़क से दूर जा गिरी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, एक निजी यात्री बस सिलीगुड़ी से अलीपुरद्वार की ओर जा रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से एक छोटी यात्री गाड़ी सिलीगुड़ी की ओर आ रही थी। अचानक दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छोटी यात्री गाड़ी सड़क से काफी दूर जा गिरी और पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में छोटी गाड़ी में सवार तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए फूलबाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पाकर जलपाईगुड़ी कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार