डाबग्राम-फुलबाड़ी में 25 मार्च को ममता बनर्जी का जनसभा, तैयारी जोरों पर
सिलीगुड़ी, 23 मार्च (हि. स.)। विधानसभा चुनाव को लेकर डाबग्राम-फुलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी है। 25 मार्च को ईस्टर्न बाईपास के पास जाबरा वीटा स्कूल मैदान में आयोजित एक विशाल जनसभा में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शामिल होंगी।
यह जनसभा तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार रंजन शील शर्मा के समर्थन में आयोजित की जा रही है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री इस मंच से चुनावी रणनीति और भविष्य की योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण संदेश देंगी।
सभा को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है और बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद है। कार्यक्रम में राज्य और जिला स्तर के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। जनसभा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार को सिलीगुड़ी के पुलिस कमिश्नर सैयद वाकर रजा ने कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। उन्होंने आयोजकों के साथ सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की।
इस दौरान उम्मीदवार रंजन शील शर्मा समेत कई पार्टी नेता भी मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

