मुख्यमंत्री की सभा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे कृषि मंत्री दूधकुमार मंडल
हुगली, 02 नवंबर (हि. स.)। आगामी पांच नवंबर को पुरशुरा विधानसभा क्षेत्र के विद्यासागर मैदान में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में सोमवार को राज्य के कृषि मंत्री दूधकुमार मंडल ने सभास्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सभास्थल की आधारभूत सुविधाओं, मंच निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य जरूरी इंतजामों की जानकारी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को सुचारु और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियों पर विशेष जोर दिया।
पांच नवंबर के इस कार्यक्रम को लेकर पुरशुरा विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर सक्रियता बढ़ गई है। मुख्यमंत्री के आगमन को सफल बनाने के लिए सभास्थल पर तैयारियां तेजी से आगे बढ़ाई जा रही हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय

