17 नवंबर को राजहाटी पहुंचेंगे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे विधायक सुशांत घोष
| Nov 10, 2026, 18:13 IST
हुगली, 10 नवंबर (हि. स.)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी आगामी 17 नवंबर को खानाकुल के राजहाटी में जगद्धात्री पूजा का उद्घाटन करने पहुंच सकते हैं। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर इलाके में तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों का जायजा लेने खानाकुल के विधायक सुशांत घोष राजहाटी स्थित हेलीपैड मैदान पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग की व्यवस्था सहित अन्य जरूरी तैयारियों का मौके पर निरीक्षण किया।
17 नवंबर के प्रस्तावित कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक और स्थानीय स्तर पर तैयारियों को आगे बढ़ाया जा रहा है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर राजहाटी इलाके में गतिविधियां तेज हो गई हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय

