17 नवंबर को सलेमपुर में जगद्धात्री पूजा का उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे विधायक प्रशांत दिगार
हुगली, 09 नवंबर (हि. स.)। जिले के गोघाट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सलेमपुर गांव में जगद्धात्री पूजा के उद्घाटन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। आगामी 17 नवंबर को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के प्रस्तावित आगमन को देखते हुए सोमवार शाम गोघाट के विधायक प्रशांत दिगार ने पूजास्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।
इस दौरान विधायक ने पूजा परिसर और आसपास के इलाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल की आधारभूत सुविधाओं, आवश्यक व्यवस्थाओं और आयोजन से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया। निर्धारित दिन उद्घाटन समारोह को सुचारु रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
विधायक प्रशांत दिगार ने बताया कि 17 नवंबर को सलेमपुर में जगद्धात्री पूजा के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर तैयारियां चल रही हैं। इसी सिलसिले में वह स्वयं मौके पर पहुंचकर तैयारियों की प्रगति देखने आए थे।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर सलेमपुर गांव में स्थानीय निवासियों और पूजा आयोजकों भयावह उत्साह देखा जा रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय

