home page

भाईफोटा पर शुभेंदु अधिकारी ने दी शुभकामनाएं, भाई-बहन के अटूट रिश्ते की कामना

 | 
भाईफोटा पर शुभेंदु अधिकारी ने दी शुभकामनाएं, भाई-बहन के अटूट रिश्ते की कामना


कोलकाता, 11 नवंबर (हि. स.)। पश्चिम बंगाल में भाईफोटा (भाई दूज) के अवसर पर शुभेंदु अधिकारी ने भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और आत्मीय संबंधों को समर्पित शुभकामना संदेश दिया है। उन्होंने सभी भाई-बहनों को इस पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में बंगाली की पारंपरिक पंक्ति, भाइयेर कपाले दिलाम फोंटा, यमेर दुआरे पड़लो फोंटा (भाई के माथे पर लगाया फोंटा, यम के द्वार पर पड़ा कांटा) के माध्यम से इस पर्व की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता को रेखांकित किया।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भाई-बहन का चिरंतन प्रेम, स्नेह और आत्मीय बंधन इस पर्व का अनूठा उत्सव है। इस शुभ अवसर पर उन्होंने सभी भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं और अभिनंदन देते हुए कामना की कि उनका यह पवित्र रिश्ता सदैव अटूट बना रहे तथा सभी का जीवन सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण हो।

उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में भाईफोटा का पर्व पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर चंदन और दही का फोंटा लगाकर उनकी दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना करती हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष मधुप