home page

नंदीग्राम में टोटो से मतदान केंद्र पहुंचे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी

 | 
नंदीग्राम में टोटो से मतदान केंद्र पहुंचे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी


नंदीग्राम, 06 अक्टूबर (हि.स.)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र के नंदनायकबाड़ प्राथमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया। वह टोटो (ई रिक्शा) से मतदान केंद्र पहुंचे।

मतदान के बाद चुनाव आयोग के नियमों का पालन करते हुए उन्होंने मतदान केंद्र से दो सौ मीटर की दूरी पर पत्रकारों से बात की। मुख्यमंत्री ने कहा, “मेरा संकल्प है कि आजीवन नंदनायकबाड़ की मतदाता सूची में अपना नाम रखूंगा। मैं जीवनभर यहां का मतदाता रहूंगा।”

मंगलवार को पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजिनगर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के तहत मतदान हो रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता