17 नवंबर को मुख्यमंत्री का सिंगूर दौरा, विधायक अरूप कुमार दास ने तैयारियों का लिया जायजा
हुगली, 08 नवंबर (हि. स.)। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी आगामी 17 नवंबर 2026 को सिंगूर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं।
इसी क्रम में रविवार को सिंगूर के विधायक अरूप कुमार दास ने कार्यक्रम स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने आयोजन स्थल, बुनियादी ढांचे और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। साथ ही संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों के साथ तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की।
विधायक ने निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियों की लगातार समीक्षा की जा रही है।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर सिंगूर में राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। अब सभी की निगाहें 17 नवंबर को होने वाले इस कार्यक्रम पर टिकी हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय

