चोरबागान घटना से सबक, मुख्यमंत्री का निर्देश : काली पूजा के लिए हर जिले में एक प्रभारी मंत्री
कोलकाता, 26 अक्टूबर (हि. स.)। चोरबागान घटना से सबक लेते हुए पश्चिम बंगाल सरकार ने कालीपूजा और छठ के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था करने की योजना बनाई है। इसी क्रम में काली पूजा और छठ पूजा से पहले अतिरिक्त सतर्कता को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री ने राज्य सचिवालय नवान्न में प्रशासनिक बैठक की।
नवान्न सूत्रों के मुताबिक, बैठक में शुभेंदु अधिकारी ने मंत्रियों को जिलेवार काली पूजा की जिम्मेदारी दी। उन्होंने निर्देश दिया कि हर जिले का एक मंत्री काली पूजा की तैयारियों को देखेगा। मंत्री जिला प्रशासन के साथ सुनिश्चित तरीके से संबंधित जिलों की क्रियाकलापों पर कड़ी नजर रखेंगे।
सूत्रों के मुताबिक, हर बड़े जिले के लिए दो मंत्री भी नियुक्त किए जा सकते हैं। सिर्फ काली पूजा ही नहीं, बल्कि जगद्धात्री और छठ पूजा के लिए भी ऐसी तैयारियां की जा रही हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गंगा

