home page

असम की बाढ़ को सीएम शुभेंदु ने बताया - ‘भयावह’, 10 करोड़ रुपये की सहायता का किया ऐलान

 | 
असम की बाढ़ को सीएम शुभेंदु ने बताया - ‘भयावह’, 10 करोड़ रुपये की सहायता का किया ऐलान


कोलकाता, 12 अगस्त (हि.स.)। असम में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच पश्चिम बंगाल सरकार ने पड़ोसी राज्य की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। विधानसभा के विशेष अधिवेशन में बुधवार को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने असम के बाढ़ हालात को “भयावह” बताते हुए यह घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि असम में बाढ़ के कारण अब तक 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल का असम के साथ “विशेष संबंध” है और संकट की इस घड़ी में राज्य उसके साथ खड़ा है। उन्होंने बताया कि सिक्कीम, मणिपुर और छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों ने असम के लिए सहायता की घोषणा की है और पश्चिम बंगाल भी मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 करोड़ रुपये देगा।

उल्लेखनीय है कि असम इस समय गंभीर बाढ़ की चपेट में है। हालिया रिपोर्टों के अनुसार बाढ़ से प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान जारी है तथा कई जिलों में बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ से राज्य में अब तक मौतों का आंकड़ा 100 तक पहुंच चुका है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गंगा