home page

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर गुरुद्वारे में की सेवा, श्रद्धालुओं संग ग्रहण किया लंगर

 | 
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर गुरुद्वारे में की सेवा, श्रद्धालुओं संग ग्रहण किया लंगर


कोलकाता, 07 अगस्त (हि. स.)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर स्थित एक गुरुद्वारे में पहुंचकर माथा टेका और विशेष सेवा में भाग लिया। यह गुरुद्वारा उनके विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारे में आयोजित लंगर सेवा के दौरान श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया और सेवा कार्यों में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने अन्य श्रद्धालुओं के साथ जमीन पर बैठकर सामूहिक लंगर का प्रसाद भी ग्रहण किया।

मुख्यमंत्री की इस यात्रा के दौरान गुरुद्वारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। गुरुद्वारा प्रबंधन ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार उनका स्वागत किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय