home page

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां तेज, सेलामपुर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी

 | 
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां तेज, सेलामपुर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी


हुगली, 06 नवंबर (हि. स.)। हुगली जिले के गोघाट स्थित सेलामपुर में जगद्धात्री पूजा का उद्घाटन करने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पहुंचेंगे। उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर इलाके में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा लेने शुक्रवार को प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी सेलामपुर पहुंचे।

निरीक्षण के दौरान आरामबाग के एसडीपीओ संदीप नंदी, गोघाट थाना प्रभारी संजीव दत्त, गोघाट के विधायक प्रशांत दिगार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और अन्य जरूरी इंतजामों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए तैयारियों की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री के आगमन की खबर से सेलामपुर के स्थानीय निवासियों में भी उत्साह देखा जा रहा है। लोगों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री के दौरे से सेलामपुर की जगद्धात्री पूजा को व्यापक पहचान मिलेगी।

निरीक्षण के दौरान गोघाट के विधायक प्रशांत दिगार से मुख्यमंत्री के आगमन और पूजा की तैयारियों को लेकर भी बातचीत की गई। इस विशेष अवसर को लेकर स्थानीय लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय