मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मायापुर में पथसभा, पांच नवंबर की रैली के लिए प्रचार तेज
हुगली, 03 नवंबर (हि. स.)। आगामी पांच नवंबर को पुरशुड़ा विधानसभा क्षेत्र के विद्यासागर भवन से सटे मैदान में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की प्रस्तावित सभा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी सिलसिले में मंगलवार को मायापुर बस स्टैंड पर एक पथसभा आयोजित की गई।
इस सभा में पुरशुड़ा के विधायक विमान घोष उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री की आगामी सभा के मद्देनजर स्थानीय लोगों के बीच प्रचार करने और उन्हें कार्यक्रम की जानकारी देने के उद्देश्य से इस सभा का आयोजन किया गया।
इसके साथ ही पांच नवंबर की सभा को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों और संगठनात्मक गतिविधियों पर भी चर्चा की गई। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर पुरशुड़ा और आसपास के इलाकों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय

