सिलीगुड़ी में 24 मार्च को ममता बनर्जी की जनसभा
सिलीगुड़ी, 21 मार्च (हि. स.)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच राजनीतिक सरगर्मी तेज होती जा रही है। तृणमूल कांग्रेस की ओर से प्रचार को धार देने के लिए पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी 24 मार्च को सिलीगुड़ी के नक्सलबाड़ी में जनसभा को संबोधित करेंगी। इसे पार्टी के चुनावी अभियान की अहम शुरुआत माना जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र के नंद प्रसाद बालिका विद्यालय मैदान में यह जनसभा आयोजित होगी। सभास्थल पर हेलीपैड समेत सभी जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही है।
शनिवार को जनसभा स्थल का निरीक्षण सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नर, दार्जिलिंग जिला पुलिस अधिकारियों और तृणमूल नेतृत्व ने किया। यह जनसभा राज्य ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी सियासी संकेत देने वाली मानी जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

