मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सुरेन्द्रनाथ बनर्जी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
कोलकाता, 10 नवंबर (हि.स.)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार सुबह राष्ट्रगुरु सुरेन्द्रनाथ बनर्जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने सामाजिक माध्यम पर श्रद्धांजलि संदेश साझा करते हुए देश के स्वतंत्रता आंदोलन और भारतीय राष्ट्रीय चेतना के विकास में उनके योगदान को स्मरण किया।
सुरेन्द्रनाथ बनर्जी का जन्म 10 नवंबर, 1848 को कोलकाता में हुआ था। वह भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के शुरुआती दौर के प्रमुख नेताओं में शामिल थे। उन्होंने 1876 में इंडियन एसोसिएशन की स्थापना की थी और देश में राष्ट्रीय एकता तथा राजनीतिक जागरूकता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
सुरेन्द्रनाथ बनर्जी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के दो बार अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने बंगाल विभाजन के विरुद्ध आंदोलन का नेतृत्व किया और स्वदेशी के विचार को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया। शिक्षा और सार्वजनिक जीवन के क्षेत्र में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनका निधन छह अगस्त, 1925 को बैरकपुर में हुआ था।
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता

