भारत रत्न सीवी रमन की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दी श्रद्धांजलि
कोलकाता, 21 नवंबर (हि.स.)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को महान भौतिक विज्ञानी, नोबेल पुरस्कार विजेता एवं भारत रत्न सर चंद्रशेखर वेंकट रमन की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने एक्स पर एक संदेश साझा कर देश के महान वैज्ञानिक के योगदान को याद किया।
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अपने संदेश में लिखा, नोबेल पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात भौतिक विज्ञानी एवं भारत रत्न सर सी. वी. रमन की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
उल्लेखनीय है कि सीवी रमन का जन्म सात नवंबर 1888 को तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में हुआ था। प्रकाश के प्रकीर्णन से संबंधित उनकी महत्वपूर्ण खोज को 'रमन प्रभाव' के नाम से जाना जाता है। इसी खोज के लिए उन्हें वर्ष 1930 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था। वर्ष 1954 में उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
21 नवंबर 1970 को बेंगलुरु में उनका निधन हुआ था। उनकी स्मृति में देशभर में उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता

