home page

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने ‘जीटीए फाइल खोलने’ के दिए आदेश

 | 
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने ‘जीटीए फाइल खोलने’ के दिए आदेश


सिलीगुड़ी, 20 मई (हि. स.)। विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के बाद बुधवार को उत्तर बंगाल पहुंचते ही मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पहाड़ की राजनीति में बड़ा कदम उठाया है। सिलीगुड़ी में उतरते ही सख्त संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के समय गोरखालैंड प्रादेशिक प्रशासन (जीटीए) में हुए काम, फंड आवंटन और परियोजनाओं से जुड़ी सभी फाइलें दोबारा खोली जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहाड़ के विकास में भ्रष्टाचार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

इससे पहले उत्तर बंगाल विकास मंत्री निशीथ प्रामाणिक भी उत्तरकन्या में बैठकर कामकाज की निगरानी और भ्रष्टाचार की जांच की बात कह चुके है। उन्होंने चेतावनी दी थी कि सभी मामलों की जांच होगी और अब वह हर हफ्ते एक दिन उत्तरकन्या में बैठकर काम देखेंगे।

मुख्यमंत्री के इस ‘जीटीए फाइल खोलने’ के ऐलान से पहाड़ी राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

दूसरी ओर, विधानसभा चुनाव के बाद बिमल गुरुंग भी जीटीए को लेकर सक्रिय हो गए है। उन्होंने जीटीए में भ्रष्टाचार और पक्षपात के आरोप लगाते हुए हाल ही में ‘लालकुठी’ घेराव का आह्वान किया था, हालांकि पर्यटन का मौसम को देखते हुए फिलहाल उस कार्यक्रम को टाल दिया गया है।

जीटीए में पिछले शासनकाल के दौरान भारी भ्रष्टाचार के आरोपों ने अब पहाड़ की राजनीति को और गरमा दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार