home page

जबरन बंगाल पर कब्जा नहीं किया जा सकता : ममता बनर्जी

 | 
जबरन बंगाल पर कब्जा नहीं किया जा सकता : ममता बनर्जी


बांकुड़ा, 12 अप्रैल (हि. स.)। रविवार को चुनावी प्रचार के दौरान बांकुड़ा के छातना में आयोजित जनसभा से तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि इस बार वे लोग (भाजपा) जबरन बंगाल पर कब्जा करना चाहते हैं, लेकिन ऐसा कभी संभव नहीं होगा।

ममता बनर्जी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जो लोग कठिन समय में, खासकर एसआईआर के दौरान, उनके साथ नहीं खड़े रहे, उन्हें वोट न दें। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पूरे देश में एक ही पार्टी का शासन स्थापित करना चाहती है। वे लोग डिलिमिटेशन बिल लाने की कोशिश कर रहे हैं। मैं चुनौती दे रही हूं कि यह बिल के जरिए बंगाल को टुकड़ों में बांटने की साजिश की जा रही है। मुझे नहीं पता किस राज्य के साथ किस राज्य को जोड़ा जाएगा। छातना की इस सभा से ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री पर भी सवाल उठाए।

उन्होंने कहा, “2014 के चुनाव से पहले कहा गया था कि हर व्यक्ति के बैंक खाते में 15 लाख रुपये आएंगे। वह पैसा कहां गया? दो करोड़ नौकरियों का वादा किया गया था, उसका क्या हुआ?”

मुख्यमंत्री ने चुनौती देते हुए कहा, “अगर मैं झूठ बोल रही हूं तो मेरे कान काट लें, मैं माफी मांगूंगी। अगर यह सच है, तो आपको जवाब देना होगा।”

ममता बनर्जी के इस बयान से चुनावी माहौल और गर्म हो गया है। ---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय