home page

खण्डघोष में नाका चेकिंग के नाम पर महिलाओं से अश्लीलता -ममता बनर्जी

 | 
खण्डघोष में नाका चेकिंग के नाम पर महिलाओं से अश्लीलता -ममता बनर्जी


आसनसोल, 12 अप्रैल (हि. स.)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने चुनाव से पहले नाका चेकिंग के दौरान महिलाओं के साथ कथित अभद्र व्यवहार का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने अभिनेत्री श्रीमय चट्टराज के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि महिलाओं की इस तरह की बेइज्जती बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

दरअसल, अभिनेत्री श्रीमय चट्टराज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर केंद्रीय सरकार पर आरोप लगाया था कि चेकिंग के दौरान उनके निजी सामान, यहां तक कि व्यक्तिगत उपयोग की चीजों की भी तलाशी ली गई। उन्होंने सवाल उठाया कि इस दौरान महिला पुलिसकर्मी क्यों मौजूद नहीं थीं।

इसी मुद्दे को उठाते हुए ने कहा कि जांच के नाम पर महिलाओं की गरिमा से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जनता इसका जवाब वोट के जरिए देगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा