home page

खराब मौसम के कारण कालिम्पोंग में नहीं उतर सका मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर, उत्तरकन्या के पास लैंडिंग

 | 
खराब मौसम के कारण कालिम्पोंग में नहीं उतर सका मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर, उत्तरकन्या के पास लैंडिंग


सिलीगुड़ी, 08 सितंबर (हि. स.)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का हेलिकॉप्टर खराब मौसम के कारण मंगलवार को कालिम्पोंग में लैंड नहीं कर सका। कालिम्पोंग के आसमान में कुछ देर चक्कर लगाने और दो बार उतरने की कोशिश विफल होने के बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हेलीकॉप्टर को वापस सिलीगुड़ी लाया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सिलीगुड़ी स्थित मिनी शाखा सचिवालय उत्तरकन्या के पास वीडियोकॉन मैदान में उतारा गया। मुख्यमंत्री ने वहीं से वर्चुअली प्रशासनिक बैठक में हिस्सा लिया।

दरअसल, कालिम्पोंग टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को पहाड़ के लोगों को विभिन्न सामाजिक योजनाओं का लाभ सौंपने के साथ ही प्रशासनिक बैठक करनी थी। हालांकि, कालिम्पोंग पहुंचने के बाद प्रतिकूल मौसम के कारण हेलीकॉप्टर की लैंडिंग संभव नहीं हो सकी। हेलीकॉप्टर के उत्तरकन्या के पास उतरने के बाद मुख्यमंत्री ने वहीं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान उत्तर बंगाल विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय प्रशासनिक बैठक किए जाने की गई।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार