home page

प्रधानमंत्री के दौरे से पहले तारकेश्वर में विशेष स्वच्छता अभियान

 | 
प्रधानमंत्री के दौरे से पहले तारकेश्वर में विशेष स्वच्छता अभियान


तारकेश्वर, 18 जून (हि. स.)। हुगली जिले में शनिवार को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित दौरे को देखते हुए तारकेश्वर में विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान का औपचारिक शुभारंभ गुरुवार सुबह ऐतिहासिक स्थान तारकेश्वर से किया गया।

सूत्रों के अनुसार, 20 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के दौरे पर आ रहे हैं और 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में भाग लेंगे।

प्रशासन और जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने गुरुवार सुबह इस अभियान के जरिए स्वच्छता का संदेश दिया। दिन का कार्यक्रम उस ऐतिहासिक स्थान से शुरू हुआ जहां डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में हिंदू महासभा का तीन दिवसीय सत्र आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम में राज्य की स्वास्थ्य मंत्री सुमना सरकार, तारकेश्वर के विधायक संतू पान, पुरशुड़ा के विधायक बिमान घोष, आरामबाग के विधायक हेमंत बाग, जंगीपाड़ा के विधायक प्रसेनजीत बाग और प्रशासन के कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / गंगा