home page

रायगंज विश्वविद्यालय में एसएफआई और एबीवीपी समर्थकों में झड़प

 | 
रायगंज विश्वविद्यालय में एसएफआई और एबीवीपी समर्थकों में झड़प


उत्तर दिनाजपुर, 06 अक्टूबर (हि. स)। जिले के रायगंज विश्वविद्यालय परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर लगाए गए पोस्टर को लेकर मंगलवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े छात्रों के बीच कथित तौर पर झड़प हो गई। वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने के आरोपों और देशभर में चल रहे एसआईआर अभियान से जुड़ा विवाद बताया जा रहा है।

एसएफआई का आरोप है कि एबीवीपी की ओर से कुछ बाहरी लोगों को परिसर में लाया गया, जिन्होंने उसके सदस्यों के साथ मारपीट की। संगठन ने दावा किया कि उसके कुछ सदस्य घायल हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। वहीं, एबीवीपी ने झड़प में अपनी भूमिका से इनकार किया है। संगठन का आरोप है कि एसएफआई कार्यकर्ताओं ने परिसर में कथित तौर पर आपत्तिजनक नारे लगाए, जिसका कुछ छात्रों ने विरोध किया है। एबीवीपी ने दावा किया कि उनके भी कुछ कार्यकर्ता घायल हुए हैं।

विश्वविद्यालय सूत्रों के अनुसार, एसआईआर प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के मुद्दे पर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग वाले पोस्टर को लेकर विवाद शुरू हुआ था। बाद में पुलिस और विश्वविद्यालय की सुरक्षा कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार