home page

राज्य बजट में सिविक वॉलंटियर्स को बड़ी सौगात, भत्ता बढ़ा

 | 
राज्य बजट में सिविक वॉलंटियर्स को बड़ी सौगात, भत्ता बढ़ा


कोलकाता, 22 जून (हि. स.)। पश्चिम बंगाल सरकार के बजट अधिवेशन में सिविक वॉलंटियर्स के लिए बड़ी घोषणा की गई है। राज्य सरकार ने सिविक वॉलंटियर्स के मासिक भत्ते में दो हजार रुपये की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। इस फैसले से राज्य के हजारों सिविक वॉलंटियर्स को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। सरकार के इस फैसले के बाद सिविक वॉलंटियर्स के बीच खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, बढ़ा हुआ भत्ता जल्द ही लागू किया जाएगा। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद सिविक वॉलंटियर्स के खातों में नई दर के अनुसार राशि भेजी जाएगी।

लंबे समय से सिविक वॉलंटियर्स विभिन्न स्तरों पर भत्ता बढ़ाने की मांग कर रहे थे। बजट अधिवेशन में सरकार की ओर से इस मांग को आंशिक रूप से स्वीकार करते हुए भत्ते में वृद्धि का ऐलान किया गया।

राज्य सरकार का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और प्रशासनिक कार्यों में सिविक वॉलंटियर्स की महत्वपूर्ण भूमिका को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता