सड़क हादसे में सिविक वॉलंटियर की मौत, परिवार को चार लाख की मदद
| Aug 26, 2026, 19:10 IST
हुगली, 26 अगस्त (हि. स.)। पुरशुड़ा थाने के सिविक वॉलंटियर शुभंकर साधुखां की 20 अगस्त को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। बारासात से बाइक पर घर लौटने के दौरान उनकी बाइक लॉरी से टकरा गई थी। शुभंकर के निधन के बाद पुरशुड़ा के विधायक विमान घोष उनके घर पहुंचे और परिवार से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता और शुभंकर की पत्नी को नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया।
बुधवार को आरामबाग के महकमा शासक (एसडीओ), विधायक और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में परिवार को चार लाख रुपये का चेक सौंपा गया। इस सहायता के लिए परिवार ने प्रशासन और विधायक के प्रति आभार जताया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय

