कर्सियांग दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी
सिलीगुड़ी, 16 जून (हि. स.)। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पहली बार मंगलवार को कर्सियांग के दौरे पर पहुंचे है। मुख्यमंत्री मंगलवार को कर्सियांग में दो अहम कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
सूत्रों के अनुसार, बागडोगरा हवाई अड्डे पर उतरने के बाद उनका हेलीकॉप्टर से कर्सियांग जाने का कार्यक्रम था, लेकिन खराब मौसम के कारण उन्हें सड़क मार्ग से रवाना होना पड़ा।
मुख्यमंत्री कर्सियांग के गोथल्स मेमोरियल स्कूल मैदान में आयोजित जनकल्याण शिविर में शामिल होंगे। इसके अलावा मोंटेविट ग्राउंड में स्थानीय लोगों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
इस दौरान मंत्री निशीथ प्रामाणिक, राज्य मंत्री आनंदमय बर्मन और दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। यह दौरा उत्तर बंगाल और पहाड़ी क्षेत्रों में विकास और जनसंपर्क को लेकर काफी अहम माना जा रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

