उत्तर बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का चुनावी दौरा
सिलीगुड़ी/जलपाईगुड़ी, 24 मार्च (हि. स.)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को चुनाव प्रचार के लिए उत्तर बंगाल पहुंच रही है। जानकारी के अनुसार, वह हासीमारा से हेलीकॉप्टर के जरिए चालसा पहुंचेंगी, जहां नागराकाटा विधानसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार संजय कुजूर के समर्थन में एक चर्च में जाकर ईसाई समुदाय से समर्थन की अपील करेंगी।
इसके बाद बुधवार सुबह वह मयनागुड़ी टाउन क्लब मैदान में उम्मीदवार राममोहन राय के समर्थन में अपनी पहली जनसभा को संबोधित करेंगी।
इसी दिन वह जलपाईगुड़ी जिले के डाबग्राम-फुलबाड़ी और दार्जिलिंग जिले के माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी सीट पर भी पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में सभाएं करेंगी।
तृणमूल कांग्रेस ने इन सभाओं को लेकर व्यापक तैयारी पूरी कर ली है, वहीं प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

