home page

विश्व आदिवासी दिवस में शामिल होने नौ अगस्त को झाड़ग्राम आएंगे मुख्यमंत्री, तैयारी में प्रशासन

 | 
विश्व आदिवासी दिवस में शामिल होने नौ अगस्त को झाड़ग्राम आएंगे मुख्यमंत्री, तैयारी में प्रशासन


झाड़ग्राम, 28 जुलाई (हि.स.)। विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी नौ अगस्त को झाड़ग्राम दौरे पर आएंगे। मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद यह उनका पहला झाड़ग्राम दौरा होगा। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

इसी कार्यक्रम को लेकर सोमवार शाम झाड़ग्राम जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में आदिवासी विकास विभाग के मंत्री क्षुदिराम टुडू, पशुपालन एवं पशु संसाधन विकास विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री राजेश महात, कृषि विभाग के राज्य मंत्री अमिय किस्कू, झाड़ग्राम के विधायक लक्ष्मीकांत साव, बिनपुर के विधायक प्रणत टुडू, जिला मजिस्ट्रेट आकांक्षा भास्कर, पुलिस अधीक्षक मानव सिंगला सहित जिला प्रशासन और पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री नौ अगस्त को हेलीकॉप्टर से झाड़ग्राम पहुंचेंगे। विश्व आदिवासी दिवस के मुख्य कार्यक्रम में भाग लेने के साथ-साथ जिले से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य सभी आवश्यक तैयारियां भी युद्धस्तर पर चल रही हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता