home page

छठ पूजा पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन जारी रखेगा दक्षिण पूर्व रेलवे

 | 
छठ पूजा पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन जारी रखेगा दक्षिण पूर्व रेलवे


कोलकाता, 10 नवंबर (हि. स.)। छठ पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने विशेष ट्रेनों का संचालन जारी रखने का निर्णय लिया है। यात्रियों की सुविधा और भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से छह विशेष ट्रेनें निर्धारित समय-सारणी के अनुसार चलाई जाएंगी।

दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, ट्रेन संख्या 08105 राउरकेला-झंझारपुर स्पेशल 19 से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 08106 झंझारपुर-राउरकेला स्पेशल 20 से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होगी।

इसी तरह, ट्रेन संख्या 08109 शालीमार-दरभंगा स्पेशल 17 से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 08110 दरभंगा-शालीमार स्पेशल 18 से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को संचालित होगी।

इसके अलावा, ट्रेन संख्या 08625 रांची-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल 20 से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 08626 पूर्णिया कोर्ट-रांची स्पेशल 21 से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को संचालित होगी।

रेलवे के इस निर्णय से छठ पूजा के दौरान बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता