home page

धारदार हथियार से खुद पर वार कर जख्मी हुआ शख्स

 | 
धारदार हथियार से खुद पर वार कर जख्मी हुआ शख्स


मेदिनीपुर, 20 जून (हि.स.)।

पश्चिम मेदिनीपुर जिले के चंद्रकोणा थाना क्षेत्र के राजगंज गांव में शनिवार को एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घायल की पहचान देबाशीष बारिक (43) के रूप में हुई है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, देबाशीष बारिक ने कथित तौर पर खुद ही अपने पेट पर धारदार हथियार से वार कर लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल चंद्रकोणा ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, देबाशीष बारिक काफी समय से मानसिक तनाव से गुजर रहे थे। हालांकि घटना के पीछे की सही वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ कर घटना की विस्तृत जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता