home page

चंद्रकोणा में बस और लॉरी की आमने-सामने टक्कर, कई यात्री घायल

 | 
चंद्रकोणा में बस और लॉरी की आमने-सामने टक्कर, कई यात्री घायल


चंद्रकोणा में बस और लॉरी की आमने-सामने टक्कर, कई यात्री घायल


चंद्रकोणा में बस और लॉरी की आमने-सामने टक्कर, कई यात्री घायल


पश्चिम मेदिनीपुर, 27 जुलाई (हि. स.)। जिले के चंद्रकोणा थाना अंतर्गत कालिकापुर में सोमवार शाम साढ़े चार बजे करीब एक भीषण सड़क दुर्घटना में कई यात्री घायल हो गए। चंद्रकोणा से कोलकाता डनलप जा रही एक यात्री बस की सामने से आ रही लारी से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

दुर्घटना के समय क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी। इसके बावजूद स्थानीय लोग तत्काल सहायता के लिए घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य आरंभ किया। सूचना पाकर पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई तथा बचाव अभियान तेज कर दिया। दुर्घटनाग्रस्त बस में चालक के फंसे होने की सूचना है। उसे सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं। दुर्घटना में घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के लिए चंद्रकोणा अस्पताल भेजा गया है। घटना के कारण कुछ समय तक मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने यातायात को सामान्य कराने के साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच प्रारंभ कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता