home page

बंगाल के सभी केन्द्रो पर सुचारू रूप से चल रही है मतगणना : सीईओ मनोज अग्रवाल

 | 
बंगाल के सभी केन्द्रो पर सुचारू रूप से चल रही है मतगणना : सीईओ मनोज अग्रवाल


कोलकाता, 04 मई (हि.स.)।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनोज अग्रवाल ने राज्य में सुचारू रूप से मतगणना प्रक्रिया चलने का दावा किया है। सोमवार सुबह मतगणना प्रारंभ होने के कुछ देर बाद मीडिया से मुखातिब हुए मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा कि आज की पूरी प्रक्रिया सुचारु रूप से चल रही है। राज्य भर में कुल 77 मतगणना केंद्रों पर 458 कक्ष बनाए गए हैं और सभी केंद्रों पर कड़ी एवं बहु-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

तमलुक के स्ट्रांग रूम में भाजपा की ओर से लगाए गए आरोप—कि उनके प्रतिनिधियों को अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा—पर सीईओ ने स्पष्ट किया कि सभी शिकायतों का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है, पर्याप्त समय है और सभी अधिकृत लोगों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

विजय जुलूस को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए सीईओ ने कहा कि इस संबंध में अंतिम निर्णय जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) लेंगे। किसी भी प्रकार का जुलूस निकालने के लिए प्रशासन से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा