home page

खड़गपुर में पहुंची केंद्रीय बल की 11 कंपनियां, चुनाव से पहले सुरक्षा कड़ी

 | 
खड़गपुर में पहुंची केंद्रीय बल की 11 कंपनियां, चुनाव से पहले सुरक्षा कड़ी


मेदिनीपुर, 09 मार्च (हि.स.)। आगामी विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले जिले में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए केंद्रीय बल की 11 कंपनियां सोमवार दोपहर खड़गपुर पहुंच गईं। जवान ट्रेन से दोपहर में खड़गपुर स्टेशन पहुंचे, जहां से उन्हें बस, ट्रक और पिकअप वैन के जरिए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भेजने की व्यवस्था जिला पुलिस प्रशासन ने की।

खड़गपुर स्टेशन पर खड़गपुर टाउन थाना के आईसी पार्थ सारथी पाल ने केंद्रीय बल के जवानों का गुलाब का फूल देकर स्वागत किया।

सूत्रों के अनुसार, सोमवार से ही खड़गपुर में केंद्रीय बल के जवान रूट मार्च शुरू कर सकते हैं। चुनाव से पहले जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्रीय बल स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय कर काम करेगा।

बताया गया है कि संवेदनशील क्षेत्रों सहित शहर और ग्रामीण इलाकों में नियमित गश्त भी की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी पश्चिम मेदिनीपुर जिले में केंद्रीय बल की एक कंपनी तैनात की जा चुकी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता