home page

नयाग्राम व गोपीबल्लभपुर के विधायकों के मंत्री बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

 | 
नयाग्राम व गोपीबल्लभपुर के विधायकों के मंत्री बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

नयाग्राम व गोपीबल्लभपुर के विधायकों के मंत्री बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

खड़गपुर, 1 जून (हि.स.)। नयाग्राम के भारतीय जनता पार्टी विधायक अमिय किस्कू तथा गोपीबल्लभपुर के विधायक राजेश महतो को मंत्रिमंडल में जगह मिलने की खुशी में सोमवार को भाजपा के नयाग्राम-तीन मंडल की ओर से गोपीबल्लभपुर बाजार क्षेत्र में उत्सव मनाया गया।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई तथा आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं को मंत्री बनाए जाने को क्षेत्र के विकास और जनता की अपेक्षाओं की पूर्ति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

कार्यक्रम में भाजपा नयाग्राम-तीन मंडल के अध्यक्ष स्वपन कुमार रथ, मंडल सचिव सुमंत महांति, मंडल उपाध्यक्ष दुलाली दास सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नव-नियुक्त मंत्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता