दांतन में आठ गाय बरामद, तस्करी की कोशिश नाकाम
पश्चिम मेदिनीपुर, 24 नवंबर (हि. स.)। जिले के दांतन इलाके में पुलिस ने गाय तस्करी की कोशिश नाकाम करते हुए आठ गोवंश को बरामद किया है। घटना मंगलवार सुबह दांतन-दो प्रखंड के सबड़ा इलाके की है। पुलिस ने गए ले जा रहे एक पिकअप वैन को जब्त किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह एक पिकअप वैन में आठ गोवंश लादकर सबड़ा इलाके से ले जाए जा रहे थे। इसी दौरान बेलदा थाना अंतर्गत जोड़ागेड़िया पुलिस चौकी की मोबाइल पुलिस वैन की नजर संदिग्ध वाहन पर पड़ी। पुलिस ने वाहन को रोकने का प्रयास किया तो चालक पिकअप वैन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, जिसमें आठ गाय बरामद हुए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बरामद गोवंश को गोशाला में रखने की व्यवस्था की जाएगी। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता

