home page

दासपुर में एक तस्कर गिरफ्तार, नौ गाय जब्त

 | 
दासपुर में एक तस्कर गिरफ्तार, नौ गाय जब्त


पश्चिम मेदिनीपुर, 04 अगस्त (हि. स.)। जिले के दासपुर थाना इलाके में पुलिस ने सोमवार देर रात गाय तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोमवार देर रात वाहन को रोकने का प्रयास किया गया। चालक पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। संदेह के आधार पर पुलिस ने एक पिकअप वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान सब्जियों की टोकरियों के नीचे छिपाकर रखे गए नौ गाय बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में पता चला कि गाय को तस्करी के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था।

दासपुर थाना के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है। नौ गाय को अपने कब्जे में लिया गया है तथा मामले की जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता