home page

327.44 करोड़ रुपये की अवैध सामग्री जब्त

 | 
327.44 करोड़ रुपये की अवैध सामग्री जब्त


कोलकाता, 08 अप्रैल (हि. स.)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए कड़ी निगरानी के बीच 26 फरवरी से छह अप्रैल तक कुल 327.44 करोड़ रुपये मूल्य की अवैध सामग्री जब्त की गई है। यह जानकारी भारत के निर्वाचन प्राधिकरण ने दी है।

निर्वाचन प्राधिकरण के अनुसार जब्त की गई सामग्री में नकदी, शराब, मादक पदार्थ, कीमती धातुएं और मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली अन्य वस्तुएं शामिल हैं। चुनाव को स्वतंत्र और निष्पक्ष बनाने के उद्देश्य से विभिन्न जांच दलों द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि चुनाव घोषणा के बाद से राज्य के विभिन्न जिलों में निगरानी बढ़ा दी गई है। इसके तहत फ्लाइंग स्क्वाड स्थिर निगरानी दल और पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है।

निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई का उद्देश्य चुनाव में धनबल और अवैध प्रभाव को रोकना है ताकि मतदाता बिना किसी दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में इस महीने के अंत में महत्वपूर्ण विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसके मद्देनजर सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। निर्वाचन प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / ओम पराशर