home page

खाई में गिरी कार, लापता युवक की मौत

 | 
खाई में गिरी कार, लापता युवक की मौत


सिलीगुड़ी, 05 अक्टूबर (हि. स.)। कर्सियांग से सिलीगुड़ी लौटते समय रविवार रात को रोहिणी रोड पर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में गिर गई थी। हादसे में कार सवार छह लोगों में से पांच को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था, जबकि सिलीगुड़ी निवासी अभिषेक साहा लापता बताया जा रहा था। सोमवार को अभिषेक का शव बरामद कर लिया गया है। मृतक सिलीगुड़ी के विधान मार्केट व्यवसायी समिति के सचिव बापी साहा बेटा था। घटना की खबर फैलते ही विधान मार्केट इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, रविवार अभिषेक साहा अपने कुछ दोस्तों के साथ पहाड़ घूमने गए थे। इसी दौरान उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद अभिषेक का कोई सुराग नहीं मिल रहा था। हालांकि घटों के खोजबीन के बाद तड़के उसके शव को बरामद कर लिया गया। जबकि पांच अन्य घायल हो गए। इनमें से दो घायलों को सिलीगुड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, तीन अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

अभिषेक की मौत की खबर मिलते ही विधान मार्केट के कई व्यापारियों ने अपनी पहल पर दुकानें बंद रखकर बापी साहा और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

हालांकि, विधान मार्केट व्यवसायी समिति ने स्पष्ट किया कि आधिकारिक तौर पर बंद या दुकानें बंद रखने का कोई आह्वान नहीं किया गया था। व्यापारियों ने अपनी इच्छा से दुकानें बंद कर परिवार के साथ खड़े होने का फैसला किया है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार