home page

रोहिणी रोड पर खाई में गिरी कार, एक लापता

 | 

सिलीगुड़ी, 05 अक्टूबर (हि. स.)। कर्सियांग से सिलीगुड़ी लौटते समय रविवार रात को रोहिणी रोड पर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार छह लोगों में से पांच को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि सिलीगुड़ी के हाकिमपाड़ा निवासी एक व्यक्ति अब भी लापता बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, कर्सियांग से सिलीगुड़ी की ओर आ रही कार रोहिणी रोड के पहाड़ी इलाके में पहुंची थी। इसी दौरान चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और कार सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

कार में सवार पांच लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। वहीं, एक व्यक्ति के लापता होने के बाद उसकी तलाश में अभियान तेज कर दिया गया है। पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार