home page

बहरमपुर के कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनावी हिंसा पर सवाल उठाया

 | 
बहरमपुर के कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनावी हिंसा पर सवाल उठाया


आसनसोल, 26 अप्रैल (हि. स.)। बहरमपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिम बंगाल में चुनावी हिंसा को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने रविवार को कहा कि बंगाल के लोग चुनाव के समय, चुनाव से पहले और चुनाव के बाद भी नियमित रूप से हिंसा देखते आए हैं, इसमें कोई नई बात नहीं है।

उन्होंने कहा कि नई और चिंताजनक बात यह है कि लाखों केंद्रीय बलों की तैनाती के बावजूद यदि इस तरह की हिंसा जारी रहती है, तो यह चुनाव आयोग की विफलता को दर्शाता है। अधीर ने चुनाव आयोग से और अधिक सतर्क होने की अपील करते हुए कहा कि राज्य के निचले स्तर के पुलिस अधिकारी अब भी सत्तारुढ़ पार्टी को तनाव फैलाने और डर का माहौल बनाने में मदद कर रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि बाहर से चाहे जितने भी उच्च पदस्थ अधिकारियों को लाया जाए, लेकिन निचले स्तर के अधिकारियों पर चुनाव आयोग का कोई प्रभावी नियंत्रण नहीं है, और यही वजह है कि इस तरह की घटनाएं लगातार होती रहती हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा