home page

कैनिंग में मतदान के दौरान तनाव, तृणमूल के बूथ एजेंट को बाहर निकाला गया

 | 
कैनिंग में मतदान के दौरान तनाव, तृणमूल के बूथ एजेंट को बाहर निकाला गया


कैनिंग, 29 अप्रैल (हि. स.)। दक्षिण 24 परगना के कैनिंग इलाके में मतदान के दौरान मंगलवार को तनाव की स्थिति बन गई। कैनिंग पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 113 नंबर बूथ पर अचानक विवाद हो गया।

स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि बूथ के पोलिंग एजेंट प्रदीप दास को केंद्रीय सुरक्षा बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने मारपीट कर बूथ से बाहर खींचकर निकाल दिया।

इस घटना पर कैनिंग पश्चिम के तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी और मौजूदा विधायक परेश राम दास ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रदीप दास के साथ मारपीट कर उन्हें बूथ से बाहर निकाला गया, जबकि सीआरपीएफ का कहना है कि उनके खिलाफ शिकायत थी। उन्होंने कहा कि इस मामले में संबंधित अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता