home page

बर्धमान में गिरफ्तार दो तृणमूल नेताओं को किया गया अदालत में पेश

 | 

पूर्व बर्धमान, 28 जून (हि. स.)। बर्धमान नगर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं तृणमूल नेता सुमित शर्मा तथा रायना-2 ब्लॉक के तृणमूल के पूर्व अध्यक्ष सैयद कलिमुद्दीन उर्फ बाप्पा को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तारी के बाद रविवार सुबह ही अदालत में पेश किया।

बर्धमान थाना और माधवडीहि थाना पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक माहौल काफी संवेदनशील बना हुआ है।

गिरफ्तारी के बाद से बर्धमान और रायना इलाके में राजनीतिक गतिविधियां बढ़ गई हैं। स्थिति पर नजर बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया है।

राजनीतिक विश्लेषकों के एक वर्ग का मानना है कि संभावित जन प्रतिक्रिया और तनावपूर्ण स्थिति से बचने के लिए दोनों नेताओं को सुबह जल्दी अदालत में पेश किया गया। हालांकि इस संबंध में खबर लिखे जाने तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आयी थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा