बर्दवान : गाय तस्करी ममाले में दो लोगों को गिरफ्तार, 22 गाय बरामद
पूर्व बर्धमान, 13 मई (हि. स.)। बर्दवान सदर पुलिस ने बर्दवान शहर में गाय की तस्करी के संदेह में छापेमारी के दौरान 22 गायों को बरामद किया। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों की पहचान शेख रफीकुल इस्लाम (30) और मिंटू शेख (50) के रूप में हुई है। वे पूर्वस्थली पुलिस स्टेशन के हल्दी नपाड़ा इलाके के निवासी है। आरोपितों को मंगलवार को बर्दवान जिला अदालत में पेश किया गया।
बुधवार को पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोमवार देर रात बर्दवान शहर के बादामतला इलाके में मुख्य डाकघर के सामने गाय से लदे एक संदिग्ध वाहन को रोका गया। पुलिस ने तलाशी ली और 22 गायों को बरामद किया। मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपित बरामद गायों के वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान, उन्होंने दावा किया कि गायों को बांकुरा के पत्रसायर क्षेत्र से लाया गया था और उन्हें श्रीखंड ले जाया जा रहा था। फिर तस्करी के संदेह में गायों को जब्त कर लिया गया। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 303 (2), 317 (2), 317 (4), 317 (5) और 62 (2) के तहत मामला दर्ज किया है। बर्दवान सदर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा

